Surya Gochar In Capricorn: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि साल जनवरी 2026 में मान- सम्मान के कारक सूर्य देव शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन लोगों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपकी सोची हुई योजनाएं पूर्ण होंगी। नए अवसर आपके लिए लाभकारी रहेंगे। साथ ही आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। वहीं आप नई चुनौतियों को आसानी से स्वीकार करेंगे। साथ ही रचनात्मक और कलात्मक क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग हैं। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन तुला राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. आपकी रचनात्मकता और नई सोच से व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। वहीं यात्रा के लिए अनुकूल समय रहेगा, जिससे नई संभावनाएं पैदा होंगी। साथ ही इस दौरान आपको वाहन और संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। वहीं पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है। इस समय आपके माता के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में विशेष तरक्की मिल सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं आपको पुराने प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत संबंधों में समझदारी और सहयोग बना रहेगा। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार कर सकते हैं।
