Sun Planet Transit In Tula: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करके अपनी नीच और उच्च राशि में संचऱण करते हैं, जिससे कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता। आपको बता दें कि सूर्य देव 17 अक्टूबर को तुला राशि में गोचर करेंगे। जिससे नीचभंग राजयोग बनेगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
पितृ पक्ष में लहसुन और प्याज खाना क्या पाप है? प्रेमानंद महाराज का जबाव आपको चौंका देगा
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव मंगल की राशि मेष में उच्च होता है और मंगल कन्या राशि की कुंडली में दशम यानी कर्म भाव पर नीच का स्थित है। इसलिए आपकी राशि पर भी नीचभंग राजयोग बन रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें समाज में ऊंचा मुकाम हासिल करने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
नीचभंग राजयोग का बनना वृष राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि क्योंकि ही शुक्र आपकी गोचर कुंडली के केंद्र भाव में विराजमान हैं। वहीं सूर्य देव छठे भाव में विराजमान रहेंगे। इसलिए आपकी गोचर कुंडली में नीचभंग राजयोग का निर्माण होगा। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातक किसी अहम प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी कार्यशैली को सुधारने का मौका मिलेगा। वहीं, कारोबारियों को चालाकी से लिए गए फैसलों से लाभ होगा। साथ ही आपको प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही इस दौरान पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ मिल सकता है। साथ ही इस समय साथ ही आपको अपने करियर में भी लाभ मिलेगा। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।