Sun Planet Transit In Scorpio: सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही सूर्य ग्रह और बुध ग्रह लगभग एक साथ संचऱण करते हैं। आपको बता दें कि ग्रहो के राजा सूर्य नवंबर में वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसके स्वामी मंगल देव हैं। सूर्य और मंगल देव में मित्रता का भाव है। ऐसे में सूर्य देव के गोचर से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

करवाचौथ से पहले शुक्र बनाएंगे नीचभंग राजयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से प्रथम स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी कार्य करने की शैली में निखार होगा। साथ ही आपके अंदर एक ऊर्जा का संचार होगा। वहीं अविवाहित लोगों के रिश्‍ते की बात चल सकती है। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही  आप कार्यस्थल पर खुद को साबित करेंगे। जिससे आपके अधिकारी भी आपसे काफी प्रसन्न होंगे और आपको करियर में आगे बढ़ने के लिए नए अवसर देंगे। वहीं राजनीति से जुड़े लोगों को किसी पद की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन इनकम और निवेश के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं व्यापारियों के लिए यह लाभ का दौर साबित होगा। आपके कई अधूरे पड़े प्रॉजेक्‍ट इस वक्‍त आरंभ हो सकते हैं। वहीं आपको संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से दशम भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही  साथ ही कार्यस्थल पर आपको कामकाज में बहुत ही सुकून मिलेगा और आपकी किस्मत का सितारा भी बुलंद होगा। आपको अपने करियर में अचानक ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आपके पिता के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। 

Numerology: इन जन्मतिथि वाले लोग शनि देव के होते हैं बेहद प्रिय, रहती है असीम कृपा, जीवन में खूब कमाते हैं धन- संपत्ति, कर्म पर करते हैं भरोसा

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल