Budhaditya Rajyog In Libra: वैदिक ज्योतिष में बुधादित्य राजयोग (Budhaditya Rajyog) को बेहद मंगलकारी माना गया है। मतलब जिस व्यक्ति की कुंडली में इस राजयोग का निर्माण होता है। उस व्यक्ति को जीवन में यश, मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। वहीं आपको बता दें कि ग्रह समय- समय पर युति करके इस राजयोग को बनाते रहते हैं। यह राजयोग सूर्य और बुध देव के संयोग से बनता है। आपको बता दें कि 17 अक्टूबर को तुला राशि में इस योग का निर्माण होने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 ऐसी लकी राशियां हैं, जिनकी किस्मत पलट सकती है। साथ ही आय़ में वृद्धि के साथ करियर में तरक्की हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के प्रथम स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपके कार्य करने की शैली बेहतर होगी। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। साथही जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इच्छओं की पूर्ति होगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
बुधादित्य राजयोग का बनने कर्क राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के वाहन और प्रापर्टी के स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं वृद्धि होगी। वहीं इस समय नए प्रॉजेक्ट या डील मिलने की संभावना है। वहीं इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही विदेश में व्यापार करने वाले लोगों को विभिन्न सौदों से भारी मुनाफा होने की उम्मीद है। वहीं इस दौरान आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही आपक लिए नौकरी-व्यापार में उन्नति की प्रबल संभावनाएं बनेंगी। वहीं जो लोग नया काम या व्यापार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए समय बहुत ही शुभ रहने की उम्मीद है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि ये योग आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर बनेगा। इसलिए इस अवधि में बेरोजागार लोगों को जॉब मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपके कई अधूरे पड़े प्रॉजेक्ट इस वक्त आरंभ हो सकते हैं और आपको इनमें आगे चलकर बड़ा लाभ होगा। व्यापार में मुनाफा कमाने के कई शुभ अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। वहीं रोजगार की तलाश में जुटे लोगों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।