Surya Transit In Scorpio: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपने मित्र और शत्रु ग्रह की राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका असर जीवन और देश- विदेश पर पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य ग्रह 17 नवंबर को अपने मित्र मंगल के स्वामित्व वाली राशि वृश्चिक में संचरण करेंगे। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही इनको आकस्मिक धनलाभ और पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव एक तो आपकी राशि स्वामी चंद्र के मित्र हैं। साथ ही उनका गोचर आपकी राशि से पंचम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही अगर आपका प्रेम- संबंध चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। स दौरान आप जो भी निवेश करेंगे उससे आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान आप किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं यानी आप कोई संपत्ति आदि खरीद सकते हैं। वहीं शादीशुदा लोगों को संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं सूर्य देव की कृपा से आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन मीन राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से भाग्य स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आपकी धर्म- कर्म के काम में रूचि बढ़ेगी। वहीं यह अवधि आर्थिक मामलों में बहुत ही लाभकारी रहेगा। इस दौरान आप जो भी निवेश करेंगे उससे आपको लाभ मिलेगा। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते है। साथ ही इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह अवधि उत्तम लाभकारी रहने वाली है। आपको प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। साथ ही आपको पिता का पूरा सहयोग भी प्राप्ति होगा। लेकिन आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है। इसलिए आपकी सेहत खराब रह सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही साथ ही आप इस दौरान आर्थिक मामलों के लिहाज से लाभ दिलाने वाला रहेगा। वहीं आपको इस दौरान परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आपको इस समय मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी और वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग आपके इंप्रेस होंगे। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। साथ ही आय के नए माध्यम बनेंगे।