Surya Transit In Scorpio: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा माना गया है। साथ ही सूर्य देव लगभग एक महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। इसलिए सूर्य देव का गोचर विशेष माना जाता है। आपको बता दें कि 17 नवंबर को सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वृश्चिक राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार मंगल और सूर्य देव में मित्रता का भाव है। इसलिए सूर्य देव का मंगल के घर में जाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसलिए इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों को सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए सूर्य देव के आशीर्वाद से आप प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही भौतिक सुखों की आपको प्राप्ति होगी। वहीं आपको करियर में अपनी इच्छाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपको नई नौकरी भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको उच्च स्तर का लाभ प्राप्त होगा। क्योंकि सूर्य देव की दृष्टि आपके कर्म भाव पर पड़ रही है। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद रह सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर भ्रमण करेंगे। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह के मित्र हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपके जीवन में खुशियां भी आएंगी। आपको विदेशी स्रोतों से धन लाभ भी मिल सकता है। वहीं आपको जीवनसाथी का सहयोग इस समय मिलेगा। वहीं वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही बिजनेस में भी कई महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं जो आपके लिए लाभ दिलाने वाले साबित होंगे। आप अपना नए कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय अनुकूल रहेगा। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा। साथ ही यात्राओं से लाभ होगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से आय और लाभ भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं आप इस दौरान पैसा कमाने और धन संचित करने में सफल रहेंगे। इस अवधि में आपकी सेविंग्स भी काफी अच्छी रहेंगी। साथ ही आप लोगों को इस समय निवेश से लाभ होगा। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए अगर आप रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको यह समय शानदार रहेगा। वहीं आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और परिवार के साथ आपके रिश्तों में अनुकूलता आएगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल