Surya Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य सभी बारह राशियों में सिंह राशि पर शासन करता है। इसके अलावा जहाँ तुला राशि में यह नीच का होता है वहीं मेष राशि में इसे उच्च का माना गया है।

किसी के लिए यह गोचर शुभ होता है तो किसी के लिए अशुभ, वहीं इस साल 2022 में कई बड़े और छोटे ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। आत्मा और शक्ति का स्वामी सूर्य 13 फरवरी 2022 को प्रातः 3:12 बजे कुंभ राशि में गोचर करने जा रहा है। सूर्य ग्रह जातक के जीवन में पिता, आत्मविश्वास और अधिकार का प्रतीक माना गया है।

सूर्य एक वर्ष में सभी राशियों में गोचर करता है, और इसलिए यह लगभग एक महीने तक एक राशि में रहता है। किसी विशेष राशि में सूर्य का यह गोचर उस विशेष गोचर के दौरान जिस घर में रहता है, उसके आधार पर चंद्रमा पर अपना अच्छा और बुरा प्रभाव डालता है। आइए जानते हैं किसपर क्या प्रभाव पड़ेंगे-

मेष (Aries): मेष राशि के लिए सूर्य पंचम भाव का स्वामी है और आय, लाभ और इच्छा के ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान आपको आर्थिक मोर्चे पर अच्छी मजबूती और धन में वृद्धि की संभावना है। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेंगे और किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा भी मिल सकता है।

वृषभ (Taurus): वृषभ राशि के लिए सूर्य चतुर्थ भाव का स्वामी है और करियर, नाम और प्रसिद्धि के दसवें भाव में गोचर कर रहा है। आपकी पहचान और प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी हासिल होगी। नये रास्ते खुलेंगे, आर्थिक स्थिति के अनुसार निवेश के शानदार मौके आएंगे। वेतन वृद्धि और पदोन्नति के भी प्रबल योग हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से इस दौरान कोई छोटी-मोटी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के लिए सूर्य तीसरे भाव का स्वामी है और अध्यात्म, धर्म और अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं के नवम भाव में गोचर कर रहा है। आर्थिक रूप से यह साल आपके लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान अपने पिता के साथ किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचें। स्वास्थ्य के लिहाज से यह गोचर आपके लिए उत्तम रहेगा।

कर्क (Cancer): कर्क चंद्र राशि के लिए सूर्य दूसरे भाव का स्वामी है और गूढ़ भाव, अचानक लाभ/हानि और उत्तराधिकार के आठवें भाव में गोचर कर रहा है। गोचर काल के दौरान आर्थिक रूप से आपको ज्यादा सावधान रहना है। इसके अलावा अपनी विरासत, संपत्ति और खातों को लेकर विशेष रूप से सावधान रहें। इस दौरान साथी के साथ वाद- विवाद से बचें, अतीत की बातों को न कुरेदें। स्वास्थ्य की दृष्टि से सूर्य के अष्टम भाव में होने से आप को मामूली चोट लगने की आशंका है। ऐसे में यदि बेहद जरूरी ना हो तो यात्रा करने से बचें।

सिंह (Leo): सिंह राशि के लिए सूर्य पहले भाव का स्वामी है और विवाह और साझेदारी के सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान आप किसी तरह के कानूनी दांव पेंच में फंस सकते हैं। आपके कार्यस्थल पर वाद-विवाद अनबन लड़ाई झगड़ा भी हो सकता है। मान- प्रतिष्ठा भी खराब होने के आशंका है, आपके कुछ दोस्त आपको धोखा भी दे सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है।

कन्या (Virgo): कन्या राशि के लिए सूर्य बारहवें भाव का स्वामी है और ऋण, शत्रु और रोग के भाव से छठे भाव में गोचर कर रहा है। कानूनी मामलों में नतीजे आपके पक्ष में आएंगे और इस दौरान आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रहने वाली है। छात्रों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। इस दौरान आपका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।