Budhaditya Rajyog: ग्रहों के राजा सूर्य को नवग्रह में से काफी खास माना जाता है। उन्हें पिता और आत्मा का कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्य की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र पूरा करने में 1 साल का वक्त लग जाता है जिसके कारण किसी न किसी ग्रह के साथ युति अवश्य होती है। ऐसे ही सूर्य की युति ग्रहों के राजकुमार बुध के साथ होने वाली है, जिससे शक्तिशाली बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 27 फरवरी को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 14 मार्च को सूर्य भी मीन राशि में आ जाएंगे, जिससे दोनों ग्रहों की युति से 14 मार्च को बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के ग्यारहवें भाव में बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि देखने को मिलने वाली है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही व्यापार के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां कारगर साबित हो सकती है। पैसों की बचत करने में आप कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। इसके साथ ही रिश्तों में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। सेहत के मामले में भी आप लकी साबित हो सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में आठवें भाव में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सट्टेबाजी के द्वारा या फिर पैतृक संपत्ति के माध्यम से अप्रत्याशित धन लाभ मिल सकता है। लेकिन थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि आप धन से जुड़े कई गलत फैसले ले सकते हैं। धन निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी होगा। लेकिन थोड़ा सोच-समझकर निर्णय लें। आपको हर एक कदम में परिवार का पूरा साथ मिलने वाला है। इसके साथ ही दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के नौवें भाव में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इस भाव में बुध नीच के हो रहे हैं। लेकिन इसका प्रभाव ज्यादा अधिक देखने को नहीं मिलने वाला है। आपके द्वारा लंबे समय से किन काम में की जा रही मेहनत अ सफल हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। बिज़नेस में भी आपको सफलता मिल सकती है। आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल हो सकते हैं। आप अपनी इच्छाओं के बल पर काफी खुश हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। ऐसे में मार्च माह की 4 तारीख को चंद्रमा की गुरु के साथ युति होने वाली है, जिससे गजकेसरी नामक राजयोग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में 12 में से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।