Gajkesari Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति इस समय वृषभ राशि में विराजमान है और मई तक इसी राशि में रहने वाले है। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति होकर शुभ-अशुभ योगों का निर्माण करते रहेंगे। लेकिन चंद्रमा के साथ गुरु की युति काफी खास मानी जाती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 5 मार्च को सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पहले से गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने हो रहा है, जिससे होली से पहले इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में…
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि में गुरु-चंद्रमा की युति तीसरे भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को प्रसिद्धि के साथ-साथ खूब मान-सम्मान मिल सकता है। जीवन जीने का एक जरिया मिल सकता है। लंबे समय से जिस समस्या का सामना कर रहे थे, तो अब उसमें सफलता हासिल हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलता रहेगा। बिजनेस में आपके द्वारा बनाया गया आइडिया सक्सेसफुल हो सकता है। परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप काफी कामयाब होंगे।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि में चौथे भाव में गुरु-चंद्रमा की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातक लग्जरी लाइफ जिएंगे और सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि होने वाली है। आपका पूरा ध्यान अपने करियर पर केंद्रित होगा, जिससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपके काम को सराहना मिलने के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। घर की रिनोवेशन, प्रापर्टी या फिर वाहन खरीद सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने को मिलने वाला है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि में गुरु-चंद्रमा की युति सातवें भाव में होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ तरक्की मिल सकती है। करियर के लिहाज से गजकेसरी राजयोग आपके लिए लकी साबित हो सकती है। आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों के कारण ही आपको सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। पार्टनरशिप में किए जा रहे व्यापार में खूब लाभ मिलने वाला है। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे बनेंगे। नया व्यापार आरंभ करने के लिए ये अवधि लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। ऐसे में मार्च माह की 4 तारीख को चंद्रमा की गुरु के साथ युति होने वाली है, जिससे गजकेसरी नामक राजयोग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में 12 में से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।