Mahayuti 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि धन के दाता शुक्र देव 15 सितंबर को सिंह राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह 9 अक्टूबर तक रहेंगे। ऐसे में सिंह राशि में शुक्र का सूर्य, बुध और केतु ग्रह से मिलन होगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की आय़ में वृद्धि और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

12 घंटे बाद भूमिपुत्र मंगल और चंद्र की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही यह योग आपके लिए व्यावसायिक सफलता और मान्यता का सुनहरा अवसर लेकर आएगा। कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल की प्रशंसा होगी और आपको नई जिम्मेदारियां या तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं इस दौरान कार्यस्थल पर आपकी वाहवाही हो सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

चतुर्ग्रही योग बनने से कर्क राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उन्हें धन कमाने के अवसर मिलेंगे। साथ ही निवेश से लाभ होने के योग हैं। वहीं, नौकरीपेशा जातकों को मानसिक शांति मिलेगी। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आफकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको प्रेम संबंध में सफलता मिल सकती है। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने या नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए यह समय अनुकूल है। रिश्तों में भी सामंजस्य रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ गहरे भावनात्मक जुड़ाव का अनुभव करेंगे। वहीं आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

दिवाली से पहले गुरु बनाएंगे हंस महापुरुष राजयोग, इन राशियों का शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल