Venus And Sun Ki Yuti: वैदिक पंचांग के मुताबिक दिसंबर में कई ग्रह राशि परिवर्तन करके आपस में संयोग बनाने जा रहे हैं। जिसमें धन के दाता शुक्र और सूर्य देव का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि मान- सम्मान, प्रतिष्ठा के कारक सूर्य और धन के दाता शुक्र का संयोग धनु राशि में बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की भी मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

2026 में इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, 500 साल बाद न्यायाधीश शनि 3 बार करेंगे नक्षत्र गोचर, पद- प्रतिष्ठा मिलने के योग

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और शुक्र का संयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आप समाज में लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं शादीशुदा लोगों के लिए यह समय रोमांटिक रहेगा। वहीं इस दौरान सूर्य देव के प्रभाव से अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं साथ ही, आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी भी मुश्किल परिस्थिति या चुनौती से आप आसानी से बाहर निकल जाएंगे और सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। इसी के चलते मन प्रसन्न रहेगा और जीवन में खुशहाली आएगी। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के का में लाभ होगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

धन के दाता शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य की युति बनने से कन्या राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप वाहन या कोई प्रापर्टी खरीदने की सोच सकते हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि और करियर में ग्रोथ मिलने की भी संभावना है। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में  नौकरी में तरक्की मिलेगी और प्रमोशन के योग बनेंगे। वहीं व्यापार में अच्छी कमाई हो सकती है। वहीं इस समय आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। 

मीन राशि (Pisces Zodiac)

आप लोगोंं के लिए सूर्य और शुक्र की युति सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही  व्यावसायिक क्षेत्र में भी उन्नति के मार्ग मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं करियर में ग्रोथ मिलने की भी संभावना है। आपको कुछ यात्राएं करने का मौका भी मिल सकता है, जिससे एक नई ताजगी महसूस करेंगे। साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। 

100 साल बाद बनेगा पावरफुल पंचग्रही योग, 2026 में इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल