Budhaditya Rajyog In Kanya: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर को कन्या में प्रवेश करेंगे। तो वहीं बुध देव 15 सितंबर को कन्या राशि में संचरण कर जाएंगे, जिससे इन दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन जातकों को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा और आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

50 साल बाद चतुर्ग्रही योग बनने से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, सूर्य और शुक्र देव की रहेगी असीम कृपा, आकस्मिक धनलाभ के योग

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुधादित्य राजयोग बनने से धनु राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय करियर को लेकर चल रही टेंशन खत्म होगी, क्योंकि किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ प्राप्त होगा। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उनका मुनाफा बढ़ेगा।

15 सितंबर से पलट सकती है इन राशियों की किस्मत, 1 साल बाद शुक्र करेंगे सूर्य के घर में प्रवेश, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। छात्रों के मन से अनिश्चितता का डर खत्म होगा। सामाजिक संबंधों में उत्पन्न गलतफहमियां कम होंगी और सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनेगा। इसलिए इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा।वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस के खर्चे पर लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। साथ ही इस दौरान प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस दौरान भावनात्मक अस्थिरता से बचने के लिए संतुलित दृष्टिकोण अपनाएं और अपने निर्णयों पर विचार करें।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुधादित्य राजयोग बनने से कन्या राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनेगा। वहीं इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आप अधिक लोकप्रिय होंगे। वहीं अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं तो आपको कोई पद मिल सकता है। वहीं कारोबारियों को आर्थिक चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। नए साझेदार कारोबार संग जुड़ेंगे, जिससे काफी लाभ होगा। इसके अलावा परिवारवालों के बीच की दूरियां कम होंगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

Sarva Pitru Amavasya 2025 Date: 21 या 22 सितंबर कब है सर्व पितृ अमावस्या? जानिए तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त का समय और महत्व

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल