Sun And Mangal Conjunction 2025: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह समय- समय पर गोचर करके युति का निर्माण करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि साहस- पराक्रम के दाता मंगल और ग्रहों के राज सूर्य का संयोग अक्टूबर में बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में विशेष तरक्की मिल सकती है। वहीं सरकारी नौकरी लग सकती है। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
30 साल बाद शनि और सूर्य बनाएंगे पावरफुल नवपंचम राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
मंगल और सूर्य की युति कन्या राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से दूसरे स्थान पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आक्समिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान कन्या राशि के लोग अपनी रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता का उपयोग करके नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान जो लोग करियर में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें किसी उच्च इंसान का साथ मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही आत्मविश्वास बढ़ेगा।
तुला राशि (Libra Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य का संयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही यह समय उच्च शिक्षा, आध्यात्मिक विकास और लंबी यात्राओं के लिए अनुकूल है। विदेशी संपर्कों या यात्राओं से लाभ मिल सकता है। बौद्धिक और आध्यात्मिक कार्यों में प्रगति होगी। वहीं आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
18 साल बाद बनेगा बुध और केतु का महासंयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग
मकर राशि (Makar Zodiac)
मंगल और सूर्य की युति मकर राशि के जातकों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपको और उन्हें दोनों को खुशी होगी। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस के खर्चे पर लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे।