Sun And Mangal Conjunction: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके एक- दूसरे के नजदीक आते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि जनवरी की शुरुआत में ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के सेनापति मंगल नजदीक आएंंगे। वह मकर राशि में दुर्लभ संयोग बनाएंंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

2026 की शुरुआत में वैभव के दाता शुक्र होंगे उदय, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही  कोई नया प्रोजेक्ट या व्यवसाय में लाभ मिलेगा। वहीं अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ से आप महत्वपूर्ण फैसले सही समय पर ले पाएंगे। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

तुला राशि (Libra Zodiac)

मंगल और सूर्य का संयोग तुला राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं स्वास्थ्य ठीक रहेगा। साथ ही इस दौरान मानसिक संतुलन बना रहेगा। वहीं परिवार और सामाजिक जीवन में संतोष रहेगा। साथ ही आपकी सृजनात्मक योजनाएं और निवेश इस समय लाभप्रद साबित हो सकते हैं। वहीं इस दौरान आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य का संयोग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका काम- कारोबार चमक सकता है। साथ ही  नए कार्य करने का उत्साह मिलेगा। वहीं आपको पुराने निवेश या धन संबंधी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं आप अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ेंगे। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल