Sun And Mangal Conjunction 2026: साल 2026 की शुरुआत में कई ग्रह गोचर करके संयोग का निर्माण करेंगे। जिसमें ग्रहों के सेनापति मंगल और ग्रहों के राजा सूर्य देव का नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि जनवरी में सूर्य और मंगल ग्रह की युति बनने जा रही है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आपको मान- सम्मान और पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य देव का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आप अपने सुख-सुविधाओं में वृद्धि के लिए थोड़ा धन भी खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे और आप अपनी समझदारी व चतुराई से सफलता प्राप्त करेंगे। किसी भी मुश्किल परिस्थिति या चुनौती से आप आसानी से बाहर निकल जाएंगे और सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। साथ ही इस दौरान जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं सेहत अच्छी रहेगी।
मीन राशि (Meen Zodiac)
मंगल और सूर्य की युति मीन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनेगी। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही व्यवसाय के क्षेत्र में अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वालों में से कुछ जातकों को स्थानांतरण हो सकता है। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, तो उनके लिए समय अनुकूल है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
मंगल और सूर्य का संयोग तुला राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं कार्यस्थल पर कामकाज की स्थिति बढ़िया रहेगी और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं जिन लोगों का काम-कारोबार रियल स्टेट, संपत्ति और मेडिकल लाइन से जुड़ा हुआ है तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है।
Rahu Mahadasha: राहु की महादशा में इन राशियों की खुलती है किस्मत, नौकरी, प्रतिष्ठा और अकूत धन की होती है प्राप्ति, 18 साल रहता है प्रभाव
