Surya And Mangal Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि तुला राशि में ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के सेनापति मंगल की युति बनने जा रही है। यह युति 1 साल बाद बनेगी, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं, आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य की युति का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आजीविका के संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही कारोबारियों को व्‍यवसाय में विशेष लाभ होगा और कार्य की सराहना होगी। इस बीच आपका मुनाफा बढ़ जाएगा। बिजनस में भी आप नए आइडिया पर काम करेंगे। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है  या फिर कार्यस्थल पर उनको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय आपको पिता का विशेष सहयोग प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

मंगल और सूर्य का संयोग बनना कुंभ राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप काम- कारोबार से सिलसिले से यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ साबित हो सकती है। वहीं पैसे कमाने के भी कई मौके आएंगे। खुद का बिजनस है तो आपकी आय बढ़ेगी। साथ ही इस समय घर या परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों को मंगल और सूर्य का संयोग आर्थिक दृष्टि से लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही भाग्य का साथ मिल सकता है। वहीं इस समय इच्छाओंं की पूर्ति हो सकती है। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही रुके हुए कामों में सफलता मिल सकती है। वहीं पार्टनर के साथ पहले से और बेहतर होंगे। परिवार के साथ वक्‍त अच्‍छा गुजरेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल