Sun And Mangal Conjunction: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके अन्य ग्रहोंं के साथ युति का निर्माण करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि दो मित्र ग्रह सूर्य और मंगल की युति वृश्चिक राशि में बनने जा रही है। यह युति वृश्चिक राशि में बनेगी। इसलिए इन दोनों की युति का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है और करियर, कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और मंगल की युति लाभदायक साबित हो सकती है। क्योंकि एक तो सूर्य देव आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही वाहन और प्रापर्टी का आपको लाभ मिलेगा। वहीं आपके भाग्‍य में वृद्धि होने से आपको धन दौलत की कमी कभी नहीं होगी। नौकरी से जुड़े कुछ नए प्रस्‍ताव आपको प्राप्‍त हो सकते हैं। साथ ही जो लोग प्रापर्टी, रियर स्टेट या जमीन जायदाद से जुड़ा कारोबार करते हैं उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

सूर्य और मंगल की युति वृश्चिक राशि के लोगों को लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं दांपत्‍य जीवन में सुख समृद्धि के शुभ योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध काफी मधुर होंगे और एक-दूसरे की सलाह से बेहतर काम कर पाएंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को इस समय किस्मत का साथ मिलेगा और कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय कारोबारियों को अच्छा लाभ हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और मंगल ग्रह की युति अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको आक्समिक धनलाभ हो सकता है। वहीं  भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। साथ ही इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। वहीं आपका कारोबार यदि विदेश से जुड़ा है तो इस वक्‍त आपके लिए नए प्रस्‍ताव आ सकते हैं। वहीं अगर आपका करियर मॉडलिंग, कला, संगीत, मीडिया और फिल्म लाइन से जुड़ा हुआ है, तो यह युति आपको लाभदायक साबित हो सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल