Surya And Mangal Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, जिसका प्रभाव मावन जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सितंबर की शुरुआत में मंगल और सूर्य देव की युति बनने जा रही है, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और मंगल की युति लाभदायक साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। इस अवधि में आप सामाजिक मेलजोल और अपने लिए एक मजबूत नेटवर्क बनाने में कामयाब रहेंगे। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय उन लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है, जिनका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

सूर्य और मंगल की युति आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी इनकम के नए सोर्स बनेंगे। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो इस दौरान आपके व्यापार में वृद्धि होने के संकेत मिलेंगे। साथ ही इस अवधि में आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। कोई योजना सफल हो सकती है। साथ ही स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करने से लाभ के संकेत हैं। साथ ही आपको इस अवधि में संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों को सूर्य और मंगल की युति अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। वहीं विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा और यह उनकी पढ़ाई के लिए फायदेमंद साबित होगा। कोई परीक्षा में पास हो सकते हैं। वहीं आपकी रूचि धर्म- कर्म के कामों में बढ़ सकती है। साथ ही आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो शुभ साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल