Sun And Mangal Conjunction: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दिसंबर 2025 के मध्य में ग्रहों के राजा सूर्य और भूमिपुत्र मंगल का संयोग बनने जा रहा है। ज्योतिष में सूर्य ग्रह को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, सरकारी नौकरी और पिता के कारक माने जाते हैं। वहीं मंगल ग्रह साहस, पराक्रम, शौर्य, प्रापर्टी, वीरता और क्रोध के कारक हैं। इसलिए इन दोनों ग्रहों का संयोग बनने से इन सेक्टरों पर विशेष असर पड़ेगा। साथ ही इस युति का असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इन राशियों को नई नौकरी के साथ कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

2026 की शुरुआत में बनेंगे मालव्य समेत 3 राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और मंगल का संयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो आपकी राशि के स्वामी गुरु की मित्रता मंगल और सूर्य के साथ है। साथ ही यह युति आपकी गोचर कुंडली से प्रथम स्थान पर बनेगी। इसलिए इस दौरान आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए  सूर्य और मंगल की संयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से कर्म स्थान पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिलेगी। साथ ही यह युति आर्थिक जीवन के लिहाज से बेहतरीन रहने वाला है। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वहीं बिजनेस में नए निवेश से अच्छा लाभ होगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

सूर्य और मंगल की युति आपकी राशि से तीसरे स्थान पर बनेगी। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस समय जोखिम भरे कार्य से आप धन कमा सकते हैं। साथ ही जिन लोगों का काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस अवधि में भाई- बहनों का साथ मिलेगा। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आय़ में वृद्धि होगी। 

Numerology: दमदार लुक और चार्मिंग पर्सनैलिटी वाले होते है इन तारीखों पर जन्मे लोग, शुक्र ग्रह की कृपा से बनते हैं अमीर

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल