Sun And Mangal Conjunction: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके अन्य ग्रहोंं के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि दो मित्र ग्रह सूर्य और मंगल की युति बन गई है। यह युति 17 नवंबर को वृश्चिक राशि में बनी है। जिससे इस युति का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और करियर, कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और मंगल की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह दोनों आपकी राशि के स्वामी बुध के मित्र हैं। साथ ही यह युति आपकी राशि से पंचम भाव पर बन रही है। साथ ही केंद्र त्रिकोण राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय आपकी उन्नति होगी। वहीं आपके धन के स्वामी सूर्य पंचम भाव पर विराजमान हैं। इसिलए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। आप बुद्धि से धन कमाएंंगे। साथ ही इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। इस समय कोई कार्य की सिद्धि भी होगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य और मंगल का संयोग आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बन रहा है। वहीं मंगल ग्रह आपके भाग्य के स्थान के मालिक हैं। वहीं मंगल ग्रह ने केंद्र त्रिकोण राजयोग भी बनाया है। इसलिए इस समय आपको प्रापर्टी से लाभ होगा। वाहन का सुख भी मिलेगा। साथ ही आपके करियर में रुके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे और आपको व्यापार में भी लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। आपके जीवन में सुख सुविधाएं और आराम की चीजें बढ़ेंगी। वहीं आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और मंगल ग्रह की युति शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन भाव पर बन रही है। इसलिए 30 नवंंबर के बाद आपको आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही इस समय व्यापारियों को समय- समय पर अच्छा धनलाभ होगा। वहीं गुरु आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर स्थित हैं। साथ ही वह लाभ स्थान को देख रहे हैं। इसलिए आप यदि साझेदारी में कोई नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो इस वक्त इसकी शुरुआत के लिए अच्छा समय है। आपकी यह साझेदारी काफी लंबी चलेगी। लेकिन इस समय आपको परिवार का साथ कम ही मिलेगा।