Surya And Mangal Ki Yuti: ज्योतिष शास्त्र अनुसार सूर्य देव ने कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है। जिससे कन्या संक्रांति हो गई है। वहीं कन्या राशि में ग्रहों के सेनापति मंगल भी विराजमान हैं। जिससे 1 साल बाद कन्या राशि में सूर्य और मंगल का संयोग बन रहा है। आपको बता दें कि सूर्य और मंगल दोनों अन्नि प्रधान ग्रह हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति बनने से प्राकृतिक आपदा, बाढ़, भूकंप, आगजनी जैसी घटना हो सकती हैं। लेकिन यह दोनों ग्रह मित्र हैं। इसलिए 3 राशि के जातकों की इन दोनों ग्रहों की युति बनने से किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य की युति लाभदायक साबित हो सकती है। क्योंकि आपकी राशि से मंगल और सूर्य छठे भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही यहां मंगल का विपरीत राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। कोई योजना सफल हो सकती है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। लेकिन इस समय सेहत को लेकर सावधानी बरतें। साथ ही चोट- चपेट लग सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
मंगल और सूर्य की युति कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में यह युति बन रही है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं तीसरे भाव में दोनों ग्रह बलवान होते हैं। वहीं सूर्य आपके धन के भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। व्यापारियों को कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं मंगल ग्रह, जॉब, एजूकेशन का स्वामी मंगल है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। लेकिन छोटे भाई और संतान के लिए दुर्घटना कारक सिद्ध हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
सूर्य और मंगल का संयोग आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के लाभ स्थान में मंगल और सूर्य हैं। इसलिए इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपका व्यापार इंपोर्ट और एक्पोर्ट से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं करियर का स्वामी सूर्य देव हैं। इसलिए जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं सरकारी टैंडर आपको मिल सकता है। साथ ही सरकार से रुका हुआ धन मिल सकता है। वहीं सरकार से मान- सम्मान मिल सकता है। वहीं इलेट्रोनिक्स और प्रापर्टी का काम करने वाले लोगों को ला मिलेगा।