Surya And Mangal Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके अन्य ग्रह के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव ने कन्या राशि में गोचर कर लिया है, जहां पहले से ही मंगल ग्रह स्थित हैं। जिससे कन्या राशि में सूर्य और मंगल ग्रह की युति बन गई है। जिससे 3 राशि के जातकों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
सूर्य और मंगल की युति आप लोगों को लाभदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि आपकी राशि से लाभ भाव पर मंगल और सूर्य ग्रह स्थित हैं। इसलिए इस अवधि में आपको किसी पुराने निवेश से लाभ होगा। वहीं जिन लोगों का व्यापार एक्पोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा हुआ है, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं आपकी गोचर कुंडली में करियर के स्वामी सूर्य देव हैं। इसलिए जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको जॉब मिल सकती है। जिन लोगों का काम सरकार से जुड़ा हुआ है, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं अगर आपका व्यापार इलेट्रोनिक्स, प्रापर्टी से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं रुका हुआ कोई कार्य पूर्ण होगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों को मंगल और सूर्य का कन्या राशि में संयोग हर क्षेत्र में लाभकारी हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से तीसरे स्थान पर बन रही है। इसलिए इस समय आप शत्रुओं पर विजय पाएंगे। वहीं सूर्य आपके धन के भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। फंसा हुआ पैसा मिलेगा। साथ ही कारोबारी अगर इस समय व्यापार में पैसा लगाएंगे, तो अच्छा लाभ होगा। वहीं मंगल ग्रह, जॉब, एजूकेशन के स्वामी है। इसलिए जो लोग नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको जॉब मिल सकती है। लेकिन इस समय छोटे भाई या संतान को कोई परेशानी हो सकती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
मंगल और सूर्य का कन्या राशि में संयोग मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में मंगल और सूर्य संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको कार्य- कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के आसार हैं। वहीं मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली में विपरीत राजयोग भी बना रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में आशातीत सफलता मिल सकती है। साथ ही रुका हुआ वापस आने के योग हैं। वहीं परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। लेकिन इस समय आपको चोट- दुर्घटना से बच कर रहना चाहिए।