Surya And Chandra Grahan 2023: ज्योतिष शास्त्र अनुसार 19 अप्रैल की रात को मंगल की राशि मेष में डबल ग्रहण दोष का निर्माण होने जा रहा है। यह दोष चंद्र, सूर्य, और राहु की युति से बनेगा। क्योंकि यह तीनों ग्रह मेष राशि में रहेंगे। वहीं बुध भी इस समय मेष राशि में चल रहे हैं। इसलिए इन ग्रहों की युति ज्योतिष में बेहद अशुभ मानी जाती है। क्योंकि सूर्य और चंद्र ग्रह राहु के कट्टर दुश्मन मतलब शत्रुता का भाव है। इसलिए डबल ग्रहण योग बनने से कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
डबल ग्रहण दोष वृष राशि के जातकों को हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि यह ग्रहण आपकी राशि से 12वें भाव में बनेंगे। इसलिए मन में व्याकुलता और बेचेनी रह सकती है। साथ ही कुछ फिजूल खर्चे हो सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। वहीं सेहत से संबंधित परेशानी हो सकती है। वहीं कार्यस्थल और घर पर किसी से वाद- विवाद हो सकता है। साथ ही अगर कोई नई डील करना चाह रहे हैं तो अभी रुक जाएं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों को सूर्य और चंद्र ग्रहण नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से अष्टम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। साथ ही आप जिस काम में हाथ डालेंगे वहां सफलता नहीं मिलेगी। वहीं इस समय कोई नया काम शुरू नहीं करें। साथ ही किसी को पैसा उधार नहीं दें। वहीं सीनियर या जूनियर के साथ वाद- विवाद से बचें और इस समय को आराम से निकालें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
डबल ग्रहण दोष वृश्चिक राशि के जातकों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह दोष आपकी राशि से छठे भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय अगर आपकी तबियत खराब है तो उसमें सुधार नहीं मिलेगा। साथ ही बीमारी को लेकर मानसिक चिंता रहेगी। वहीं किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वहीं फिजूल खर्चे भी हो सकते हैं। साथ ही रिश्तेदार या घर के सदस्यों से मनमुटाव भी हो सकता है। वहीं इस समय आप आरोप बी लग सकते हैं, इसलिए संभलकर चलें।
मकर राशि (Makar Zodiac)
सूर्य और चंद्र ग्रहण आप लोगों को थोड़ा हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। साथ ही माता की सेहत में गिरावट आ सकती है। वहीं काम- कारोबार में असफलता हाथ लग सकती है। आर्थिक स्थिति भी थोड़ी खराब हो सकती है। वहीं इस समय किसी भी तरह की टेंशन न लें, क्योंकि समय आगे अच्छा है।