Sun and Mercury Conjunction 2025: ज्योतिष शास्त्र में कुछ ग्रहों की युतियों को मंगलकारी माना जाता है। क्योंकि अगर ये युति किसी व्यक्ति की कुंडली में हो तो व्यक्ति धनवान होता है और सभी सुखों को भोगता है। यहं हम ऐसी एक युति की बात करने जा रहे हैं, जो बुध और सूर्य के संयोग से बनने जा रही है। यह युति 17 सितंबर को कन्या राशि में बनेगी। साथ ही इस युति के बनने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है। ऐसे में इस युति से 3 राशि के लोगों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि के साथ प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वहीं संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
सूर्य और बुध का संयोग सिंह राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम-कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। साथ ही नौकरी करने वालों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा और तरक्की दिलाने वाला हो सकता है। आप अपने फैसलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे और करियर में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। इसके अलावा पारिवारिक संबंधों में मिठास आने से मन खुश रहेगा। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।
सिंह राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और बुध का युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि युति आपकी राशि से दूसरे भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही यह समय उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो नौकरी बदलने या उच्च पद के लिए प्रयासरत हैं। इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार मीडिया, बैंकिंग, वाणी और संगीत के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध और सूर्य की युति शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस अवधि में आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। पुराने निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें अपनी ईमानदारी के दम पर रोजगार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। वहीं आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।