Sunela Ratna: रत्न शास्त्र में कुल 84 उपरत्नों का वर्णन मिलता है। वहीं 9 मुख्य रत्न माने जाते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं सुनहला उपरत्न के बारे में, जो पुखराज का उपरत्न है। वहीं इसका संबंध गुरु बृहस्पति से होता है। आपको बता दें कि पुखराज बाजार में काफी मंहगा होता है। इसलिए जिन लोगों पर पुखराज खरीदने का बजट नहीं है तो वो लोग सुनहला धारण कर सकते हैं। सुनहला पहनने से मान- सम्मान की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं सुनहला धारण करने की सही विधि और लाभ…

12 साल बाद बनेगा गजकेसरी राजयोग, 2026 में इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कार्य में सफलता के योग

ये लोग पहन सकते हैं सुनहला

अगर आपकी जन्मपत्री में गुरु बृहस्पति उच्च (सकारात्मक) शुभ स्थित हैं, तो आप इस रत्न को पहन सकते हैं। वहीं कर्क लग्न वाले इस रत्न को धारण कर सकते हैं क्योंकि गुरु आपके भाग्य के स्वामी होते हैं। साथ ही मीन राशि- लग्न, धनु राशि- लग्न वाले भी सुनहला धारण कर सकते हैं। वहीं अगर गुरु आपकी जन्म कुंडली में कमजोर स्थित हो तो भी सुनहला धारण कर सकते हैं। लेकिन कुंडली में गुरु ग्रह नीच के स्थित हैं तो सुनहला नहीं धारण करना चाहिए। 

सुनहला धारण करने के लाभ

सुनहला धारण करने से व्यक्ति कम्युनिकेशन में सुधार होता है। साथ ही व्यक्ति डिसीजन अच्छे ले पाता है। वहीं अगर आपके व्यापार में लगातार लॉस हो रहा है तो ज्योतिषी की सलाह पर आप इस उपरत्न को धारण कर सकते हैं। साथ ही यह रत्न व्यक्ति को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करता है। वहीं जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं उन बच्चों को भी सुनहला पहना सकते हैं। वहीं इसको धारण करने से मानसिक शांति मिलती है और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।

सुनहला रत्न धारण करने के नियम

सुनहला को बाजार से कम से कम 8 से सवा 8 रत्ती का धारण करना चाहिए। वहीं सुनहला को गुरुवार के दिन पहनना शुभ माना जाता है। वहीं इसको सोने या चांदी के धातु में जड़वाकर धारण कर सकते हैं। साथ ही इसको तर्जनी मतलब इंडेक्स फिंगर में धारण करन चाहिए। इसको धारण करने से पहले गाय के कच्चे दूध और गंगाजल से शुद्ध कर लें। वहीं साथ ही इस रत्न को धारण करने के बाद गुरु से संबंधित दान भी जरूर निकालें और इस दान को किसी मंदिर के पुजारी को दक्षिणा रखकर दे आए। साथ ही चरण स्पर्श भी जरूर करके आए।

2026 में शनि और राहु की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल