Dashank Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ योग और राजयोग का निर्माण करते है, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 11 अगस्त 2025 को सूर्य और शुक्र 36 डिग्री की कोणीय स्थिति में दशांक योग बनाएंगे। इस दौरान सूर्य कर्क राशि में और शुक्र मिथुन राशि में होंगे। यह योग कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए दशांक योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही व्यापार में लाभ, नौकरी में उन्नति और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। संचार और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से अच्छा रहेगा। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही आप समाज में लोकप्रिय होंगे। वहीं विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। इस दौरान वाहन या संपत्ति खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
यह भी पढ़ें:
तुला राशि (Libra Zodiac)
दशांक योग बनने से तुला राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपको अटका हुआ धन मिल सकता है। वहीं आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। से लाभ होने के साथ ही संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही प्रतियोगी छात्र को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए दशांक योग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आप नया वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। साथ ही आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं इस अवधि में आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं व्यवसाय में नए पार्टनर्स के साथ काम करने के मौके मिलेंगे और पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। लव लाइफ में भी पॉजिटिव चेंज होंगे।
50 साल बाद चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, बनेगा मालव्य और बुधादित्य राजयोग, आकस्मिक धनलाभ के योग