Surya Gochar July 2023:ववैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों के राजा के साथ- साथ मान- सम्मान और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। इसलिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण होता है। आपको बता दें कि सूर्य देव ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। साथ ही वह यहां 17 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। कर्क राशि पर चंद्र देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार चंद्र देव और सूर्य ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर सभी राशियों के लिए शुभ साबित होगा। लेकिन 3 राशियांं ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष लाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से धन भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं आपको फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही विदेश में रह रहे लोगों के करियर में इस अवधि में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी और धन लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। साथ ही वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपसे जुड़ेंगे। वहीं इस दौरान ऊर्जावान महसूस करेंगे और सेहत भी अच्छी रहेगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करेंगे। साथ ही वह इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए अगर आप कारोबार करते हैं तो व्यापार वृद्धि के लिए बिजनस में नई रणनीतियों पर काम करेंगे, जिसमें अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय आपकी आय में वृद्धि होगी। वहीं नौकरी पेशा जातक आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अन्य मार्ग की तलाश करेंगे। आपको इस समय पिता का भी सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
ग्रहों के राजा सूर्य देव का गोचर धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से भाग्य स्थान में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही धनु राशि वाले इस अवधि में धार्मिक व सामाजिक कार्यों को करेंगे और आपके यश में वृद्धि होगी। वहीं इस अवधि में आप काम- कारोबार से संबंध से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय छात्र विदेश में जाकर यात्रा कर सकते हैं।