Sun Transit In Pushya Nakshatra: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय गोचर करके नक्षत्र बदलते रहते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव ने 20 जुलाई को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। इस नक्षत्र को तिष्य और अमरेज्य के नाम से भी जाना जाता है। तिष्य यानी शुभ मांगलिक वाला नक्षत्र और अमरेज्य यानी देवताओं के द्वारा पूजे जाना वाला नक्षत्र। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के रूप में शनिदेव मान्य हैं। इसलिए इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
सूर्य देव का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कन्या राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से एकादश भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के आसार हैं। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं जो लोग कारोबार करते हैं, उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं जो इंपोर्ट और एक्पोर्ट का व्यापार करते हैं, तो विशेष लाभ मिल सकता है। साथ ही जो लोग नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो वो बदल सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश अनुकूल साबित हो सकता है। इस समय आपको शत्रुओं पर विजय मिलेगी। वहीं आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। वहीं विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि के प्रबल योग हैं। आप पैसा बचाने में सफल रहेंगे। साथ ही आपके भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
सूर्य देव का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश धनु राशि के जातको को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही जमीन- जायदाद से जुड़ा कोई फैसला आपके हक में आ सकता है। वहीं जो आपके फिजूल खर्चे हो रहे थे,वो बंद होंगे। इस दौरान आप फैमली के साथ कही घूमने का प्लान कर सकते हैं। साथ ही नौकरी में आपको नए अवसर मिल सकते हैं।