Sun And Mangal Conjunction 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अक्टूबर में ग्रहों के राजा सूर्य और साहस और पराक्रम के दाता मंगल की महायुति बनने जा रही है। यह युति अक्टूबर में बनेगी। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

9 अक्टूबर से पलट सकती है इन राशियों की किस्मत, 1 साल बाद शुक्र ग्रह करेंगे बुध के घर में प्रवेश, आकस्मिक धनलाभ के योग

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य की महायुति लाभ और निवेश के लिहाज से शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि युति आपकी राशि से 11वें भाव पर बनेगी। । इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि के योग बनेंगे। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। वहीं नौकरी करने वाले लोगों के प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही पूंजी निवेश में भी लाभ मिल सकता है। वहीं अवसरों का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। साथ ही इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और मंगल की युति लाभप्रद साबित हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से व्यापार और नौकरी के स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को दिवाली के बाद नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं जो आपके करियर में चार चांद लगा सकते हैं। कारोबारियों की मेहनत रंग लाएगा। वहीं इस समय कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सूर्य और मंगल का संयोग कर्क राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही वहीं व्यापार करने वालों को बेहतर लाभ के योग बनेंगे। वहीं आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. धन की बचत करने में सफलता मिलेगी, जिससे जमा पूंजी बढ़ेगी। साथ ही इसके अलावा लव लाइफ अच्छी रहेगी और वैवाहिक जीवन में सुधार होगा। वहीं जिन लोगोंं का काम- कारोबार प्रापर्टी, रियल स्टेट और मेडिकल लाइन से जुड़ा है उनको अच्छा लाभ हो सकता है।

100 साल बाद दिवाली पर गुरु बृहस्पति बनाएंगे हंस राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल