Budhatiya Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है, तो इसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि मेष राशि में बेहद शुभ बुधादित्य योग का निर्माण होने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस योग के निर्माण से विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कब और कैसे होगा इस योग का निर्माण…

ऐसे बनेगा बुधादित्य योग:

ज्योतिष पंचांग के मुताबिक 15 मई को सूर्य का वृष राशि में राशि परिवर्तन होने वाला है, जहां बुध ग्रह पहले से ही स्थित हैं। ऐसे में सूर्य और बुध की युति से वृष राशि में बुधादित्य योग का निर्माण होना वाला है। ज्योतिष में सूर्य को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। तो वहीं बुध को बुद्धि और व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस योग का असर लोगों के जीवन पर जरूर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं बुधादित्य योग के निर्माण से किन लोगों को लाभ हो सकता है।

कर्क राशि: आपके लिए बुधादित्य योग का निर्माण लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से बुधादित्य योग का निर्माण 11वें भाव में होगा, जिसे आय और लाभ का भाव कहा जाता है।  इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। कारोबार में नए संबंध बन सकते हैं। वहीं आप व्यापार में नई डील फाइनल कर सकते हैं। साथ ही बिजनेस में मुनाफा अच्छा होगा। वहीं मिथुन राशि पर व्यापार के दाता बुध ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए आप लोगों को इस समय बिजनेस में विशेष धनलाभ हो सकता है।

सिंह राशि: आपकी गोचर कुंडली में बुधादित्य योग का निर्माण दशम भाव में होगा। इसलिए इस दौरान आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपको नई नौकरी प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपका इंक्रीमेंट और पदोन्नती हो सकता है। व्यापार में आपको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी वाहवाही हो सकती है। जिससे बॉस आपसे खुश हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको राजनीति में भी सफलता मिल सकती है। मतलब कोई पद भी आपको मिल सकता है। साथ ही शेयर बाजार में भी आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।

मिथुन राशि:  बुधादित्य योग का निर्माण आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुधादित्य योग का निर्माण आपके दूसरे स्थान में होगा। जिसको धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जिन लोगों का करियर वाणी से संबंधित से उनको भी यह समय लाभकारी रहने वाला है। वहीं वाहन और जमीन, जायदाद के क्रय- विक्रय के लिए समय अच्छा है। इस समय आप किसी प्रापर्टी खरीदने का मन भी बना सकते हैं। साथ ही इस समय आपको राजनीति में सफलता मिल सकती है और कोई पद आपको मिल सकता है। वहीं मिथुन राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है और यह योग बुध और सूर्य की युति से ही बन रहा है। इसलिए आपको यह योग शुभफल दायी साबित हो सकता है।