Sun Planet Transit In Kanya: वैदिक ज्योतिष अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय पर अपने मित्र और स्वराशि में गोचर करता है, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें दि सूर्य देव अपने मित्र की राशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य देव का यह गोचर 17 सितंबर को होगा। साथ ही इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके इस समय अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही उनको हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्य़शाली राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य देव का कन्या राशि में प्रवेश आप लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो सूर्य देव आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से धन भाव पर गोचर करने जा रहे हैं। इससे आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं करियर के लिहाज से भी यह समय उत्तम फलदायी रहने वाला है। साथ ही आपको अपनी मेहनत का पूरा फल भी मिलेगा। वहीं आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। वहीं वाणी में प्रभाव बढ़ेगा।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों को सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से सप्तम भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है। वहीं आप जो लोग ज्योतिष, रिसर्च, आध्यात्म, कथा वाचक और धर्म- कर्म के काम से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। खासकर जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
ग्रहों के राजा सूर्य देव का गोचर आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस अवधि में अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं आप पिछले काफी समय से जो काम करने का सोच रहे थे वह अब पूरे हो सकते हैं। साथ ही आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
