Sun Planet Transit In Kanya: ज्योतिष शास्त्र अनुसार सूर्य देव ने कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है और कन्या राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है और सूर्य देव की बुध देव के साथ मित्रता है। वहीं सूर्य देव 18 अक्टूबर तक कन्या राशि में स्थित रहेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव के स्वामी होकर धन भाव पर विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपकी धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही धन की आवक बनी रहेगी। वहीं आपका जो धन फंसा हुआ था, वो मिल सकता है। वहीं आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव बढ़ेगा। करियर में संघर्ष कर रहे लोगों की राह आसान होंगी। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नई ऊर्जा का संचार होगा। वहीं इस अवधि में आपकी बातचीत की शैली में सुधार आएगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव के स्वामी होकर कर्म भाव पर स्थित हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही कोई महत्वपूर्ण योजना सफल हो सकती है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में है। उनको नई जॉब मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रामेंट हो सकता है। साथ ही धन लाभ की उम्मीद है और भाग्य साथ देगा। काम के सिलसिले में जो लोग विदेश जाना चाहते हैं उन्हें मौका मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से तीसरे भाव के स्वामी होकर चतुर्थ भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही वाहन और प्रापर्टी का आपको सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय आपकी फंसी हुई पेमेंट या फिर पहले किए गए निवेश का रिटर्न भी हो सकता है। साथ ही इस समय आप कोई लग्जरी आय़टम खरीद सकते हैं। वहीं मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की आपको प्राप्ति हो सकती है।