Sun Planet Transit In Tula: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, सरकारी नौकरी, पिता और सरकारी काम- काज का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी सूर्य देव की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य देव 18 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर सूर्य देव की विशेष कृपा होने वाली है। मतलब इनकी इस समय सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
सूर्य देव का गोचर धनु राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव के स्वामी होकर आय के स्थान पर विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में ग्रोथ देखने को मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आर्थिक मामलों में जो परेशानियां बीते समय में आ रही थीं वो भी दूर हो सकती हैं। साथ ही इस समय आपकी रूचि धर्म- कर्म के काम में बढ़ सकती है। वहीं भविष्य की योजनाएं बनाएंगे और उनमें आपको आशातीत सफलता मिलने के भी योग हैं। साथ ही सूर्य देव की कृपा से आपको मान- सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम स्थान के स्वामी होकर सप्तम स्थान पर विचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। वहीं सेहत का मिजाज बेहतर रहेगा। आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। साथ ही जो शादीशुदा लोग हैं। उनका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं इस समय आपकी राय लोगों के काम आएगी और सामाजिक स्तर पर आपका दायरा बढ़ेगा। साथ ही इस अवधि में आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। अविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन आप लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से चतुर्थ स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप वाहन या प्रापर्टी खरीदने पर विचार कर सकते हैं। साथ ही घर से संबंधित कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के आसार हैं। पिता का सानिध्य और सहयोग भी आपको मिलेगा। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय जो आपके फिजूल खर्चे हो रहे थे, उन पर लगाम लगेगी। साथ ही आप सेविंग करने में सफल होंगे।