Sun Planet Transit In Tula: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना गया है। साथ हीसूर्य देव को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी, आत्मविश्वास,, पिता और सरकारी काम- काज का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी सूर्य देव की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य देव धनतेरस से पहले 17 अक्टूबर को शुक्र के स्वामित्व वाली राशि तुल में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही मान- सम्मान, पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

17 सितंबर से इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, 50 साल बाद शनि और बुध की बनेगी प्रतियुति दृष्टि, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के आसार

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से प्रथम स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं साथ ही करियर के लिहाज से भी समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। वहीं इस दौरान विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन शानदार रह सकता है। साथ ही अविवाहित लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

सूर्य देव काे गोचर से मकर राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम-कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलेगी। आपका मन प्रसन्न और संतुष्ट रहने वाला है। आप अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे।

Indira Ekadashi 2025: 16 या 17 सितंबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और उपाय

साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर औऱ सीनियर का साथ मिलेगा। साथ ही सामाजिक दायरे में भी वृद्धि होगी। जिससे आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वहीं कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सूर्य देव का गोचर कर्क राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी राशि से भौतिक सुख के स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है।। साथ ही आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। वहीं आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी। साथ ही जिन लोगों का काम- कारोबार प्रापर्टी, जमीन- जायदाद और रियल स्टेट से जुड़ा हुआ है, तो उनको विशेष लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत पर आपके वरिष्ठों की नज़र रहेगी और वे आपके प्रयासों को पहचानेंगे और उनकी सराहना करेंगे। आप अपने करियर और पारिवारिक जीवन से इस दौरान काफी संतुष्ट नजर आएंगे।

पितृ पक्ष में नई चीज, प्रापर्टी- वाहन की खरीददारी क्यों है वर्जित? प्रेमानंद महाराज ने बताई वजह

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल