Sun Planet Transit In Kanya: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को आत्मविश्वास और सफलता का कारक ग्रह माना गया है। इसलिए जिन लोगों की कुंडली में सूर्य देव सकारात्मक स्थित हैं तो उनके अंदर हमेशा एक ऊर्जा रहती है। साथ ही वह हमेशा आत्मविश्वास से भरे हुए रहते हैं। आपको बता दें कि सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में लगभग 1 महीने का समय लगाते हैं। आपको बता दें कि सूर्य देव 14 सिंतबर को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। साथ ही वह यहां 1 महीने तक विराजमान रहेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इससिए इस समय आपको सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। साथ ही परिवार के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके कर्म भाव पर होने से कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति सुधरेगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और पदोन्नति के भी आसार बनेंगे। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आप वाहन या प्रापर्टी खरीदने का विचार बना सकते हैं। लेकिन इस समय थोड़ा माता की सेहत को लेकर सावधान रहें।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों की राशि से सूर्य देव दूसरे स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैंं। इसलिए इस समय आपका वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के आसार हैं। पिता का सानिध्य और सहयोग भी आपको मिलेगा। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं । लाभ के योग हैं। वहीं इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही इस समय आपकी आय में इजाफा हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों को सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव एक तो आपकी राशि के स्वामी गुरु के मित्र हैं। साथ ही वह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही पिता के साथ संंबंध सुधरेंगे। वहीं आर्थिक मामलों में जो परेशानियां बीते समय में आ रही थीं वो भी दूर हो सकती हैं। इस अवधि में नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति होने के भी योग हैं। वहीं छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।