Sun Transit In Leo: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी स्वराशि और मूलत्रिकोण राशि में गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सूर्य देव ने अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश कर लिया है, जिससे बुधादित्य और धन राजयोग बन गए हैं और इन राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगोंं के लिए धन और बुधादित्य राजयोग लाभदायक साबित हो सकता है। इस समय प्रतियोगी छात्रों को सफलता मिल सकती है। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनको सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपको लव लाइफ में भी सफलता मिलने के आसार हैं। नौकरी- कारोबार में भी आप इस समय लाभ और उन्नति हासिल कर सकते हैं। साथ ही इस अवधि में नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस दौरान आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

धन और बुधादित्य राजयोग वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस दौरान आपको निवेश से लाभ हो सकता है। मतलब आप प्रापर्टी खरीद सकते हैं या लेन- बेच से लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। व्यापार या कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ मिलेगा। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं जो लोग बीमार चल रहे थे, उनको सेहत में लाभ मिलेगा। साथ ही जो बेरोजगार लोग हैं, उनको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए धन और बुधादित्य राजयोग बनना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि में ही संचरण कर रहे हैं और वह आपकी राशि के ही स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। साथ ही आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। वहीं राजनीति में आपका प्रभाव बढेगा और सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम बनेगा। वहीं आपके नए- नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। वहीं आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। लेकिन इस समय जीवनसाथी के साथ संबंधों में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल