Akhand Samrajya Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव ने अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश कर लिया है। साथ ही वह नवांश कुंडली में उच्च अवस्था में आ गए हैं। जिससे डबल अखंड साम्राज्य राजयोग बन गया है और इस राजयोग के प्रभाव 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

डबल अखंड साम्राज्य राजयोग बनने से मेष राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। क्योंकि लग्न भाव का स्वामी मंगल, दूसरे भाव का स्वामी शुक्र और नवम भाव का स्वामी कोई भी केंद्र में हो। मतलब गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली में केंद्र में हैं। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान और प्रितष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही आकस्मिक धनलाभ आपको होगा। वहीं फंसा हुआ पैसा आपको मिल सकता है। साथ ही किस्मत का आपको साथ मिलेगा। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए डबल अखंड साम्राज्य राजयोग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि द्वितीय भाव के स्वामी कर्क राशि में विराजमान हैं। वहीं भाग्य स्थान के स्वामी दशम स्थान में आ गए हैं। इसलिए इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही व्यापारियों को यह अवधि शानदार साबित हो सकती है। मतलब अच्छे ऑर्डर मिलने से लाभ हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस दौरान यात्रा भी योग बन रहा है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

डबल अखंड साम्राज्य राजयोग का बनना तुला राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव के स्वामी मंगल ग्रह लाभ स्थान में हैं। साथ ही भाग्य के स्वामी बुध भी लाभ स्थान में हैं। साथ ही यह चंद्र लग्न से केंद्र में आ गए हैं। वहीं लग्न से गुरु ग्रह केंद्र में हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय कुछ लोगों को संतान प्राप्ति का शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं आपको इस अवधि में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही इस अवधि में आपकी आय में इजाफा होगा। वहीं बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल