Surya Mahadasha Effect: ज्योतिष अनुसार नवग्रहों की दशाओं का प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। वहीं व्यक्ति को दशा में शुभ फल प्राप्त होगा या अशुभ, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि व्यक्ति की जन्मकुंडली में उस ग्रह की स्थिति कैसी है। मतलब अगर वह ग्रह शुभ मतलब उच्च का स्थित है तो उसकी महादशा में व्यक्ति को अच्छा फल प्राप्त होगा। वहीं अगर वह ग्रह अशुभ स्थित है तो व्यक्ति को नकारात्मक फल प्राप्त होगा।
यहां हम बात करने जा रहे हैं ग्रहों के राजा सूर्य देव के बारे में, जिनकी महादशा 6 साल की होती है।। सेवा क्षेत्र में सूर्य उच्च व प्रशासनिक पद तथा समाज में मान-सम्मान के कारक माने जाते हैं। यह लीडर (नेतृत्व करने वाला) का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। साथ ही सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी है और यह मेष राशि में उच्च के माने जाते हैं। जबकि यह तुला राशि में नीच के होते हैं।
सूर्य ग्रह की महादशा का जीवन में प्रभाव
सूर्य देव कुंडली में शुभ स्थित हों तो
सूर्य देव अगर जन्मकुंडली में शुभ स्थित हों तो व्यक्ति को मनवांछित फल प्राप्त होते हैं। साथ ही उसका आत्मविश्वास अच्छा होता है। ज्योतिष में सूर्य ग्रह अपनी मित्र राशियों में उच्च होता है जिसके प्रभाव से जातकों को अच्छे फल प्राप्त होते हैं। इस दौरान व्यक्ति के बिगड़े कार्य बनते हैं। साथ ही व्यक्ति के पिता के साथ संबंध अच्छे रहते हैं और वह प्रशासनिक पद को प्राप्त करता है। सरकारी काम आसानी से बन जाते हैं।
सूर्य देव कुंडली में अशुभ हों स्थित तो
सूर्य देव अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में अशुभ स्थित हो तो व्यक्ति अंहकारी और क्रोधी होता है। साथ ही व्यक्ति के पिता के साथ संबंध खराब हो जाते हैं। यदि जन्म कुंडली में सूर्य किसी ग्रह से पीड़ित हो तो यह हृदय और आंख से संबंधित रोगों को जन्म देता है। जबकि गुरु से पीड़ित होने पर जातक को उच्च ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है।
करें ये उपाय
1- ज्योतिष शास्त्र अनुसार रविवार को तांबा और गेहूं का दान करना चाहिए।
2- प्रतिदिन आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।
3- रोज सूर्य देव के बीज मंत्र ओम ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम: का जाप करना चाहिए।
4- रविवार के दिन भगवान सूर्य के ढ़ल जाने के बाद पीपल के पेड़ के नीचे चार मुंह वाला दीया जलाएं।