Sun Transit In Leo: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी उच्च और स्वराशि में प्रवेश करते रहते हैं। जिसका प्रभाव मावन जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि मान- सम्मान और प्रतिष्ठा के कारक सूर्य देव अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव में संचरण करने जा रहे हैं। साथ ही उनकी दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशियां आएंगी। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच पुराने मसले सुलझते जाएंगे। पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं आपके इस समय बड़े- बड़े लोगों से संबंध बनेंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
सूर्य देव का गोचर धनु राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप छोटी या बड़ी यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत बनेगी। साथ ही आपके लिए धन प्राप्ति के नए अवसर खुलेंगे। साथ ही घर पर कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
मेष राशि (Aries Zodiac)
ग्रहों के राजा सूर्य देव के गोचर करते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी संतान की तरक्की हो सकती है। साथ ही लव लाइफ के मामले में भी यह समय काफी अनुकूल रहने वाला है। वहीं जो मेष राशि के जो प्रतियोगी छात्र हैं, वो किसी उच्च संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही जिन लोगों को धन संबंधी परेशानियां आ रही हैं उन्हें कामयाबी हासिल होगी। आकस्मिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। वहीं जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक है, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है।