Sun Transit In Leo: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अपनी स्वराशि और उच्च राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अगस्त में सूर्य देव अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि सूर्य देव जहां, पूर्ण शुभ फल प्रदान करते हैं। इसलिए इस समय कुछ राशियों का भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आक्समिक धनलाभ के भी योग हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से इनकम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आय के नए स्रोत बनने से आपके आत्‍मविश्‍वास में भी वृद्धि होगी। वहीं कोई अभी व्यवसायिक डील हो सकती है, जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

सूर्य देव के गोचर से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए आप लोगों को काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं बेरोजगार लोगों को इस समय नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही नौकरी में आपकी स्थिति काफी बेहतर होगी। ऑफिस में सभी वरिष्‍ठ अधिकारी भी आपकी बातों से काफी खुश रहेंगे और उन्‍हें आपका प्रदर्शन अच्‍छा लगेगा। वहीं नौकरी पेशा लोगों का इस समय मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं प्रमोशन के भी योग हैं। व्यापारियों को भी इस समय अच्छा लाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से धन भाव पर गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपके लिए धन लाभ के नए योग बनेंगे और आपको लाभ होगा। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आपके जरूरी कार्य जो काफी समय से लटके थे उनके पूरे होने से आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा। साथ ही वाणी में प्रभाव बढ़ने से लोग प्रभावित होंगे। साथ ही जो लोग मीडिया, शिक्षा, मार्केटिंग, कंसल्टेंसी से जुड़े हुए हैं, उनका यह अवधि शानदार साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल