Sun Transit In Cancer: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय पर गोचर करता है, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि मान- सम्मान और प्रतिष्ठा के कारक सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। वहीं वह धन भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में कर्क राशि वाले परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और साथ मिलकर कहीं घूमने के लिए भी जा सकते हैं। शादीशुदा लोगों को यह समय शानदार रहेगा। वहीं इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय आपकी वाणी में भी प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपसे इंप्रेस हो सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

सूर्य देव का गोचर कन्या राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस दौरान निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा और लाभ कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। संतान के करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से आपके मन का बोझ हल्का होगा। वहीं पुराने निवेश से भी लाभ हो सकता है। आय के नए- नए क्षेत्र बनेंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से सप्तम भाव में भ्रमण करने जा रहे  हैं। वहीं वह आपकी गोचर कुंडली में अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग रिसर्च क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको कामयाबी मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में अगर आप संपत्ति या जमीन खरीदना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी होगी। वहीं शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा रहेगा। साथ ही  कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और करियर के क्षेत्र में अच्छे लाभ मिलेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल