Sun Transit In Cancer: सूर्य देव को ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना गया है। वहीं जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह सकारात्मक स्थित होता है। उस व्यक्ति चेहरे पर हमेशा एक तेज होता है। साथ ही उसका आत्मबल बढ़ा रहता है। वहीं राजनीति और प्रशासनिक लाइन में अच्छा नाम कमाता है। आपको बता दें कि सूर्य देव लगभग 1 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
सूर्य देव का कर्क राशि में प्रवेश मेष राशि के जातकों को लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप इस समय वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपको पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। साथ ही माता का सहयोग आपको प्राप्त होगा। वहीं आपको काम- कारोबार की दृष्टि से भी यह गोचर शुभ साबित हो सकता है।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
आप लोगों के सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करेंगे, वहीं वह आपकी राशि से छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। वहीं संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है या फिर आप छात्र हैं तो आप किसी उच्च संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं। वहीं इस समय प्रेम- संबंधों में भी सफलता मिल सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
सूर्य देव का गोचर तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको आजीविका के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। वहीं व्यापारियों को कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है। नए व्यापार में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। साथ ही नौकपपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।