Surya Gochar In Cancer: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य देव ने कर्क राशि में गोचर कर लिया है, जिससे पाश्विक योग का निर्माण हो रहा है। यह योग तब बनता है, जब कोई ग्रह कुंडली के केंद्र और त्रिकोण भाव में नहीं हो। इस योग को ज्योतिष में अशुभ माना जाता है। ऐसे में इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष सावधानी की जरूरत है। क्योंकि इस समय धनहानि और सेहत खराब हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

पाश्विक योग मिथुन राशि के जातकों को हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में केंद्र और त्रिकोण भाव में कोई शुभ ग्रह नहीं है। इसलिए इस समय आपको माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। साथ ही इस समय आपको प्रापर्टी नहीं खरीदी- बेचनी चाहिए। साथ ही इस समय जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सतका है। इसलिए वाद- विवाद से बचें। वहीं इस दौरान नौकपीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। लापरवाही न करें।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों को पाश्विक योग नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से केंद्र और त्रिकोण भाव में कोई शुभ ग्रह विराजमान नहीं है। इसलिए इस समय आपको नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए। इसलिए इस समय आपको दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस समय माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में आपको नुकसान हो सकता है। साथ ही व्यापारिक पार्टनर के साथ संबंध खराब हो सकता है। वहीं आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए पाश्विक योग नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इसलिए देवगुरु बृहस्पति आपके माता के स्वामी और सुख- साधन के स्वामी हैं और वह राहु से पीड़ित हैं। साथ ही शनि देव की दृष्टि भी है। इसलिए आपको संतान को कोई परेशानी हो सकती है। साथ ही आपकी माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको प्रापर्टी से संबंधित लेन- देन में सावधानी बरतनी चाहिए। इसलिए आपको करियर से संबंधित परेशानियों का सामना पड़ सकता है। साथ ही इस समय वाद- विवाद से बचें। लेकिन इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल