Surya Dev Transit In Dhanu: वैदिक पंचांग के मुताबिक ग्रहों के राजा सूर्य देव करीब 30 दिन बाद एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करते हैं। साथ ही वह समय- समय पर शत्रु और मित्र राशि में भी भ्रमण करते रहते हैं। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव दिसंबर में अपने मित्र गुरु की राशि धनु में संचऱण करेंगे। जिससे कुछ राशियों पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इन राशि के लोगों की आय़ में वृद्धि के योग बन रहे हैं। वहीं इन लोगों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
2026 की शुरुआत में शनि बनाएंगे ‘नवपंचम राजयोग’, इन राशियों को मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो सूर्य देव आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह के मित्र हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के सप्तम स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और करियर में आगे बढ़ने के मौके आपको मिलेंगे। वहीं जो लोग कुंवारे हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपको इस समय मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
सूर्य देव का गोचर आप लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं अगर आपका काम सरकार, प्रापर्टी या प्रशासन से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आपके माता के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सूर्य के इस गोचर से करियर में आपको अपनी मेहनत का उचित फल जरूर मिलेगा। करियर में आपकी तरक्की होगी।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं यह गोचर धन और अवसरों में वृद्धि लेकर आएगा। वहीं पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भाग्य आपका साथ देगा। साथ ही परिवार व वित्तीय मामलों में सफलता मिलेगी। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।
December 2025 Ekadashi List: दिसंबर में कब-कब है एकादशी व्रत? यहां जानिए तिथियां, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
