Sun Transit In Cancer: वैदिक पंचांग अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य देव लगभग 1 साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही सूर्य देव को सरकारी नौकरी, प्रशासनिक सेवा, मान- सम्मान, प्रतिष्ठा और पिता का कारक माना जाता है। इसलिए सूर्य देव की जब भी चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य देव 24 घंटे बाद कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
महिलाओं को शिवलिंग स्पर्श करना चाहिए या नहीं? प्रेमानंद महाराज का जबाव आपको चौंका देगा
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
सूर्य देव का गोचर कन्या राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय ने नए- नए सोर्स से आप धन कमा सकते हैं। वहीं इस समय धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं विदेश व्यापार से जुड़े जातक विशेष फायदे में रहेंगे। साथ ही अगर इस समय व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। वहीं नौकरी की तलाश में जुटे जातक अच्छी सैलरी की जॉब पा सकते हैं। आपके रुके और अटके हुए काम में प्रगति होगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन नौकरी और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से दशम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में विशेष तरक्की मिल सकती है। वहीं जो लोग जॉब की तलाश में हैं,उनको नई नौकरी मिल सकती हैं। वहीं जो लोग नया काम आरंभ करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए शानदार योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही जूनियर और सीनियर का कार्यस्थल पर साथ मिल सकता है। वहीं पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस दौरान अगर आप व्यावसायिक मोर्चे पर थोड़ी सी समझदारी से काम करेंगे तो अच्छा मुनाफा कमाएंगे। वहीं आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा। साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं आपको इस समय सम्मानित किया जा सकता है।
महिलाओं को शिवलिंग स्पर्श करना चाहिए या नहीं? प्रेमानंद महाराज का जबाव आपको चौंका देगा