Sun Planet Transit In Scorpio:  ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रहों के राजा सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 1 महीने बाद गोचर करते हैं। साथ ही वह एक राशि में लगभग 1 साल बाद संचरण करते हैं। आपको बता दें कि सूर्य देव नवंबर में अपने मित्र मंगल के स्वामित्व वाली राशि वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

दिवाली बाद वैभव के दाता शुक्र बनाएंगे केंद्र त्रिकोण राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वहीं इस दौरान आपके अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वहीं इस दौरान आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे समाज में आपके एक अलग और सकारात्मक छवि बनेगी। साथ ही आप अपने ज्ञान से लोगों को प्रभावित करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकते हैं।

तुला राशि (Libra Zodiac)

सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन से आप लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी राशि से दूसरे स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस अवधि में आपको आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। साथ ही अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो वो इस इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस समय आपआर्थिक रूप से बहुत मजबूत होंगे। मंगल के कारण आपके अंदर एक अलग ही लीडरशिप क्वालिटी देखने को मिलेगी। आप कार्यस्थल पर खुद को साबित करेंगे। जिससे आपके अधिकारी भी आपसे काफी प्रसन्न होंगे। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

सूर्य देव के सिंह राशि में गोचर करते ही आपको कारोबार में लाभ और करियर में तरक्की हो सकती है। क्योंकि आपकी राशि से सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन 11वें स्थान में होने जा रहा है, जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में अच्छी खासी वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमा सकते हैं। वहीं कारोबार में आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। वहीं इस समय आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर धनलाभ कमा सकते हैं। साथ ही कार्यस्थल पर आपको कामकाज में बहुत ही सुकून मिलेगा और आपकी किस्मत का सितारा भी बुलंद होगा। वहीं आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल