Surya Dev Transit In Dhanu Zodiac: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव लगभग एक महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। साथ ही वह समय- समय पर शत्रु और मित्र राशि में भी संचरण करते हैं। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव दिसंबर में अपने मित्र गुरु की राशि धनु में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहने वाली है। मतलब इन लोगों की इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इनको अपार धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो सूर्य देव आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह के मित्र हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के सप्तम स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही  पारिवारिक रिश्‍तों में मधुरता बढ़ेगी और करियर में आगे बढ़ने के मौके आपको मिलेंगे। जो लोग अभी तक सिंगल हैं उनके रिश्‍ते की बात पक्‍की हो सकती है। वहीं आप पार्टनरशिप का काम शुरू करते हैं या कर रहे हैं तो उसमें लाभ हो सकता है। वही सूर्य देव आपकी राशि से तीसरे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अगर आपका काम सरकार, प्रापर्टी या प्रशासन से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपके करियर में रुके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे और आपको व्‍यापार में भी लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। साथ ही इस अवधि में आपके माता के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। वहीं इस दौरान आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर ही संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही योजनाएं सफल होंगी और इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आपके निजी रिश्‍तों में मिठास बढ़ेगी और परिवार के सभी लोगों के साथ आपके संबंध पहले से भी मजबूत होंगे। साथ ही आपकी राशि से सूर्य देव नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप इस अवधि में देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल