Venus And Sun Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते रहते हैं। इन युतियों का प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य और धन- वैभव के दाता शुक्र की युति बन गई है और यह युति कर्क राशि में बनी है। इसलिए इस युति का प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शुक्र और सूर्य की युति कर्क राशि के जातकों को लाभदायक साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव में बन रही है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। साथ ही छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। इस दौरान आपका करियर काफी बेहतर हो जाएगा। हो सकता है कि जो लोग नौकरीपेशा में हैं उन्हें इस समय कोई अच्छा ऑफर प्राप्त हो जाए। वहीं जीवनसाथी का आपको सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके रिश्ते की बात चल सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और सूर्य की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर बन रही है। इसलिए इस समय आपक आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी वाणी में एक खास प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। वहीं इस अवधि में आप सामाजिक मेलजोल और अपने लिए एक मजबूत नेटवर्क बनाने में सफल रहेंगे। वहीं जो व्यापारी वर्ग हैं, उनको इनस समय फंसा हुआ धन मिल सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
शुक्र और सूर्य की युति आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बन रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं अगर आप कारोबारी हैं, तो इस दौरान आपके व्यापार में वृद्धि होने के संकेत मिलेंगे। इस दौरान आपका व्यापार काफी अच्छा रहेगा। वहीं जो नौकरी पेशा लोग हैं, उनको कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है।