Venus And Sun Ki Yuti: वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2026 की शुरुआत में कई ग्रह गोचर करके राजयोग और शुभ योग बनाएंगे। जिसमें ग्रहों के राजा सूर्य और धन के दाता शुक्र ग्रह का नाम शामिल है। आपको बता दें कि इन दोनों ग्रहों की युति से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे। साथ ही इन राशि के लोगों को शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

18 महीने बाद ग्रहों के सेनापति मंगल करेंगे गुरु के घर में प्रवेश, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, धन- दौलत में अपार वृद्धि के योग

मीन राशि (Pisces Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्रादित्य राजयोग इनकम और निवेश के लिहाज से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से 11वें भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय़ के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति और जिम्मेदारी बढ़ने का योग है। निवेश और बचत के मामले में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। वहीं रुका हुआ धन मिलने से मानसिक संतोष मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

शुक्रादित्य राजयोग बनने से मेष राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं इस दौरान पुराने प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने के योग हैं। साथ ही व्यक्तिगत संबंधों में समझदारी और सहयोग बना रहेगा। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्रादित्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपके फंसा हुआ धनलाभ हो सकता है। वहीं मानसिक तनाव कम होगा और आप नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। वहीं इस दौरान सकारात्मक सोच से नए अवसर आपके सामने आएंगे। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। 

500 साल बाद शनि और बुध एक साथ होंगे मार्गी, साल के अंत में इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल