Rajbhang Rajyog: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र व सूर्य की युति से कर्क राशि में राजभंग योग बन रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा, लेकिन 3 राशियांं ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए राजभंग राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि में ही बन रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस दौरान सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेंगी, जिससे आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। वहीं नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। साथ ही जूनियर और सीनियर अधिकारियों का साथ मिल सकता है। वहीं इस अवधि में आप जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। साथ ही पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
राजभंग राजयोग तुला राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको करियर में अच्छी ग्रोथ मिल सकती है। साथ ही जो नौकरीपेशा हैं, उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। अगर आप निजी क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो आपके प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। सरकारी क्षेत्र में भी बड़ा लाभ होने के योग बन रहे हैं। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छी ग्रोथ मिल सकती है। धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यापारिक योजनाओं में तेजी आएगी और स्थिति में सुधार आएगा। जो प्रतियोगी छात्र हैें, उनको इस समय किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
सूर्य और शुक्र की युति का बनना मेष राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता दिला सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी पेशा जातकों को करियर में तरक्की के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं आपकी सेहत में सुधार आएगा। साथ ही आप इस समय किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।